Aries (मेष)
नेगेटिव – नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। आपकी प्लानिंग लोगों के सामने उजागर हो सकती है। कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। बिजनेस के लिए कर्जा भी लेना पड़ सकता है।
क्या करें – आधा कप फीका दूध पिएं।
लव- जीवनसाथी के सेहत की चिंता होगी। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे। बीती बातें भूलकर आगे बढ़ेंगे।
करियर- बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। व्यावसायिक विषयों के छात्र आसानी से सफल हो सकते हैं। साथ पढ़ने वालों पर रौब न जमाएं।
हेल्थ- पेट के रोग से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – ज्यादातर लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। उन्हें सहमत कराने की कोशिशों में न पड़ें। जबरदस्ती किसी पर अपने विचार न थोपें। आसानी से कोई भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, इससे आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं।
क्या करें – अंजीर खाएं या पिता समान बड़े व्यक्ति को खिलाएं।
लव- पार्टनर आपकी हर बात मानेगा, लेकिन आपको भी बातचीत में उसका सम्मान रखना चाहिए, वरना मनमुटाव वाली स्थिति बन सकती है।
करियर- अचल संपत्ति से फायदा होगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस पार्टनर से संबंध अच्छे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है। दिया गया काम निपटाने पर ध्यान दें। समय निकल गया तो काम अटक जाएगा।
हेल्थ- पुराने रोग भी बढ़ सकते हैं। परेशान रहेंगे।
—–
Gemini (मिथुन)
क्या करें – अंकुरित मूंग या मूंग की दाल खाएं।
लव- प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मामलों को नई सोच से निपटाएं।
करियर- पुराने निवेश का फायदा मिलेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बन सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। किसी नई विधा के बारे में जानकारी मिल सकती है। किसी बड़ी परेशानी से भी छुटकारा मिलने की संभावना है।
हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी। गंभीर रोग से परेशान हैं, तो आपके लिए एक-दो दिन नाजुक रहेंगे, संभलकर रहें।
—–
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – सावधान रहें। विवाद हो सकता है। चोट लग सकती है। आज कुछ ज्यादा ही मेहनत हो सकती है। पार्टनर पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। पैसों में हेर-फेर हो सकता है। निवेश और उधार लेन-देन के पहले सोच लें। आज सावधान रहना चाहिए। किस्मत के भरोसे बिल्कुल न रहें। समय आपके फेवर में नहीं लगे तो शांत रहें। कुछ भी नया न करें।
लव- पार्टनर और आपके बीच विवाद का जो विषय है, वह बार-बार आपके सामने आ सकता है। इसलिए बेहतर है कि उसका समाधान कर दें। जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। आपके लिए दिन भी अच्छा रहेगा।
करियर- आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। बिजनेस में कुछ भी नया करने से बचें। पढ़ाई में मन लगाने के लिए अकेले बैठें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।
हेल्थ- कामकाज ज्यादा होने के कारण पैरों में भी दर्द हो सकता है।
——
Leo (सिंह)
नेगेटिव – दुश्मनों से सावधान रहें। साथ के कुछ लोग आपसे कोई बात छिपाने की कोशिश करेंगे। कोई बहुत गंभीर बात आज आपसे छुपाई जा सकती है। आज आप हर चीज की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस आदत के कारण संबंध टूटने की स्थिति भी बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता कम ही रहेगी।
क्या करें – दिन में 1 टाइम बिना लहसुन का खाना खाएं।
लव- इस राशि के अविवाहित लोगों को पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में दुश्मनों से परेशान रहेंगे। सावधान रहें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। कानूनी विषय और पत्रकारिता के स्टूडेंट्स को मेहनत और दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
——-
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से आपके लिए थोड़ी परेशानियों वाला दिन भी रहेगा। विवादों से जुड़े रहेंगे। किस्मत का साथ कुछ कम ही मिल पाएगा। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको पूरी तरह संतुष्टि भी नहीं मिल पाएगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपके मन में पहले से कोई शंका है तो वो दूर कर लें।
क्या करें – चने की दाल खाएं या ब्राह्मण को दान दें।
लव- आपके भावनात्मक संबंध गहरे हो सकते हैं। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान हो सकता है।
करियर- रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कारोबार बढ़ने की संभावना बन रही है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मेहनत के नतीजे सामने आ सकते हैं। स्टूडेंट्स टेंशन में रहेंगे। कुछ स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें। ज्यादा भोजन करने से नुकसान भी होगा।
—-
Libra (तुला)
लव- भावनात्मक तौर पर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। पार्टनर के लिए समय निकालेंगे। अपने मन की बातें शेयर करेंगे।
करियर- आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कारोबार में साझेदारों के साथ जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए कोर्स के बारे में टेंशन रहेगा। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी होगी।
हेल्थ- सिरदर्द और नींद न आने से परेशान रहेंगे।
—-
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – खुद पर कंट्रोल रखें। राज की बातें किसी से शेयर न करें। वृश्चिक राशि वालों के लिए समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। आपका कोई काम रुक भी सकता है। भाइयों और दोस्तों से मदद नहीं मिलने से मूड खराब होने की संभावना है। किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। किसी काम में लापरवाही होने पर धन हानि हो सकती है। घर-परिवार के कामों पर एक्स्ट्रा पैसा भी खर्च हो सकता है। इधर-उधर की बातों में मन भटक सकता है। सावधान रहना चाहिए।
क्या करें – किसी अपंग व्यक्ति को बिस्कुट या कुछ खाने को दें।
करियर- पैसों के सवालों में उलझे रहेंगे। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए नकारात्मक समय हो सकता है। अपनी मेहनत पर ही भरोसा रखें। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी।
हेल्थ- पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – आप किसी काम में अति न करें। दूसरों के काम में रोक-टोक भी करने से बचें। किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। ध्यान रखें और अपनी इस आदत पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। इस कारण कुछ लोगों से आपके संबंध बिगड़ भी सकते हैं।
क्या करें – किसी मंदिर में केसर के दूध का भोग लगाएं।
लव- लव लाइफ के पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। आप पार्टनर को लेकर बहुत ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं।
करियर- कारोबार बढ़ेगा। अचल संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट या घर लाकर किया जाने वाला काम भी निपट सकता है।
हेल्थ- पेट के रोग परेशान करेंगे। तली-गली चीजों और मसालेदार भोजन से बचें।
—-
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – किसी काम को आसान न समझें। आपके सामने बनने वाली स्थितियों में चुनौतियां हैं। आपके लिए फैसला करना कठिन भी होगा। पैसों से संबंधित काम सावधानी से करें। पैसा कहीं अटक भी सकता है। पैसों को लेकर परेशान भी हो सकते हैं। खुद को अलग-अलग स्थितियों के बीच में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा न बोलें और अपने विचारों पर ज्यादा जोर न दें, दूसरे क्या कहना चाहते हैं, इसे भी गौर से सुनें। रोज बढ़ता खर्चा भी आपको परेशान कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है।
क्या करें – खाना खाने से पहले 1-1 निवाला गाय और कुत्ते के लिए निकालें।
लव- अपनी भावनाएं कह देने के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने मामले निपटा सकते हैं। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।
करियर- बिजनेस को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक भी हो जाएगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझ सकते हैं। दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
हेल्थ- मौसमी बीमारी से परेशानी बढ़ सकती है। इन्फेक्शन भी हो सकता है।
——
Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – कोई बड़ा फैसला करने के लिहाज से अच्छा दिन नहीं है। पैसों की स्थिति को लेकर किसी तरह का कोई कन्फ्यूजन हो सकता है। लेन-देन का हिसाब कर लें। सेहत ठीक नहीं रहेगी। अपोजिट जेंडर में मन भटकेगा। आलस्य के कारण कामकाज में मन कम ही लगेगा। खुद पर कंट्रोल करें।
क्या करें – अपना जूठा किसी को न खिलाएं।
लव- जीवनसाथी के साथ हुई गलतफहमी को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। जीवनसाथी पर गुस्सा न करें।
करियर- धन लाभ हो सकता है, लेकिन हर किसी पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़ाई में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें।
—-
Pisces (मीन)
नेगेटिव – किसी बड़े काम को पूरा करने में थोड़े परेशान हो सकते हैं। दौड़-भाग भरा दिन रहेगा। आज जो डिसीजन लेंगे वो गलत भी हो सकते हैं। जिस बात को लेकर आपके मन में बेचैनी है, उसके संबंध में किसी की कही हुई बात पर भरोसा न करें। न किसी बात या काम की जिद करें। हाथों-हाथ किसी परिणाम की कोशिश में न पड़ें। धैर्य रखें। वाहन का प्रयोग संभलकर करें। कोर्ट-कचहरी संबंधित विवाद उलझने की भी संभावना है।
क्या करें – हरी सब्जियों का सूप पिएं।
लव- लव लाइफ में खुशियां मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। नए संबंध बन सकते हैं या पुराने संबंध अपडेट हो जाएंगे।
करियर- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन भी मिलेगा। इंटरव्यू या किसी भी तरह की परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन अच्छा है। पहले से अच्छा महसूस करेंगे।
Source : DainikBhaskar
Rashifal according to your Moon Sign