Aries (मेष)
नेगेटिव – कोई भी कदम सोच-समझ कर उठाएं। किसी बात या काम में जल्दबाजी करने से परेशान हो सकते हैं। शारीरिक सुस्ती या बेचैनी रहेगी। पैसों की स्थिति पर आपको गंभीरता से ध्यान देना होगा। किसी भी मामले में लापरवाही होगी तो नुकसान होगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है या नुकसान का योग बन रहा है। सावधान रहें। ऑफिस में चुनौतियां मिल सकती हैं।
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म होंगे। बिजनेस में सफलता और फायदा होगा। कॉमर्स के स्टूडेंट्स आसानी से सफल होंगे।
हेल्थ- मानसिक अशांति रहेगी। तनाव, थकान और आलस्य से परेशान रहेंगे।
Taurus (वृष)
लव- लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा। थोड़ी परेशानी भी रहेगी।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी। शारीरिक परेशानियां भी हो सकती है।
हेल्थ- सेहत के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी रहेगा।
—–
Gemini (मिथुन)
नेगेटिव – कोई फैसला सिर्फ अपनी कल्पना के आधार पर न करें। नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण मामलों को लेकर फैसला नहीं कर पाएंगे। कठिनाई महसूस कर सकते हैं। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। कोई काम शुरू करने के लिए जरूरी कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस हो सकती है।
क्या करें – मुलेठी खाएं।
लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
करियर- आपकी आमदनी बढ़ेगी। खर्चा भी होगा। कार्यस्थल पर आपको सहयोग भी मिलेगा। कुछ स्टूडेंट्स आलस्य और थकान भी महसूस करेंगे।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।
—–
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – लोग आपकी उदारता का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। सावधान रहें। जो काम आज हो सकता हो, उसे कल पर न टालें। किसी कारण से अपने काम के लिए आपके पास समय नहीं बच पाएगा। अपनी कल्पनाशीलता को भी थोड़ा नियंत्रण में रखें। आपके और प्रेमी के बीच तनाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने का सही समय नहीं है। जैसा चल रहा है, चलने दें। अपने आप मामला सुलझ भी जाएगा।
क्या करें – अपोजिट जेंडर वाले को चॉकलेट खिलाएं।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर बहुत भावुक भी रहेगा। बोलचाल बंद है तो उसको न छेड़ें।
करियर- बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है, नई योजनाओं से फायदा होगा। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। कुछ स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- सेहत भी ठीक-ठाक ही रहेगी। ठंडा खाना खाने से परेशानी होगी।
——
Leo (सिंह)
नेगेटिव – मकान या प्लॉट संबंधी काम पूरे होने में परेशानी हो सकती है। आक्रामक ढंग से कोई काम करेंगे तो खुद ही परेशान रहेंगे। कोई भी काम सावधानी से करें वरना नुकसान भी हो सकता है।
क्या करें – हनुमान मंदिर में लाल रेशमी धागा दान करें।
करियर- निवेश करते समय सावधानी रखें। प्रॉपर्टी के मामले में रिस्क लेकर निवेश न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है।
हेल्थ- माता की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
——-
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – वही काम हाथ में लें, जो आप जानते हैं, बेवजह किसी और का काम करने के झंझट में न पड़ें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के कुछ कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। चंद्रमा की स्थिति से थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। दिन सावधानी से बिताना ठीक रहेगा। जोश में आकर कोई जोखिम न लें। आपने अपने कामों के लिए जो प्लानिंग की है उसे बार-बार न बदलें। साझेदारी के काम में एक-एक कदम सावधानी से बढ़ाएं। बहस से भी दूर रहें।
क्या करें – किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान दें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर से अनबन हो सकती है।
करियर- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- पेट के निचले हिस्सों में तकलीफ हो सकती है। मसालेदार भोजन से बचें। चोट लग सकती हैं, सावधान रहें।
—-
Libra (तुला)
नेगेटिव – पुराना बिल चुकाना पड़ सकता है। कामवासना से बचें। रोजमर्रा के कुछ कामकाज निपटाने में देरी हो सकती है। परेशानी की वजह से मूड भी खराब हो सकता है। किसी दोस्त से टकराव हो सकता है। फालतू बातों में भी समय खराब हो सकता है।
क्या करें – घर या ऑफिस की पुरानी झाड़ू बदल दें।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। निवेश से फायदा होगा। अच्छी खबर मिल सकती है। सफलता के भी योग बन रहे हैं।
हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। सिरदर्द हो सकता है।
—-
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपको समझ नहीं आएगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण भी हो सकता है। अचानक धन हानि का योग भी है। वाहन सावधानी से चलाएं।
क्या करें – पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं।
लव- जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। लवर पर शक न करें। पुरानी बातों पर बहस हो सकती है।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- सेहत भी ठीक-ठाक ही रहेगी। वाहन से सावधान रहें।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – किसी से धर्म संबंधी बात या मामलों को लेकर बहस हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करें। संतान के कुछ मामलों में परेशान रहेंगे। कुछ कठिन स्थितियों के कारण आप मन ही मन बेचैनी महसूस कर सकते हैं। बेचैनी को डर और अनिश्चितता में न बदलने दें। सामाजिक और सामूहिक कामों से दूर रहें। किसी बात की ज्यादा जिद न करें। किसी खास मामले में आप खुद से भी जबरदस्ती कर सकते हैं, इससे आपका ही मूड खराब हो सकता है।
क्या करें – तुलसी को घी का दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स किसी बात से असंतुष्ट भी रहेंगे।
हेल्थ- गले और छाती संबंधी रोगों से परेशानी हो सकती है। एसिडिटी या पेट दर्द होने की संभावना है।
—-
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – नौकरी और बिजनेस के किसी मामले को लेकर टेंशन में रहेंगे। खर्चे पर कंट्रोल रखें। दिनभर बिजी रहेंगे। तनाव भी महसूस होगा। आज कुछ नया करने की कोशिश न करें तो ही अच्छा है। ध्यान रखें कि आप अपनी बात जितनी जोर से कहेंगे, समस्या सुलझने के बजाए उतनी उलझेगी। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें।
क्या करें – ऑफिस या गाड़ी पर अपनी सीट पर लाल कपड़ा रखकर बैठें।
लव- अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है।
हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारी की संभावना है।
——
Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – बिजनेस और रिश्तों के मामले दबे रहेंगे। सावधानी रखेंगे। जरूरी और खास मामलों पर कोई साफ और बड़ा फैसला कर पाने में परेशानी हो सकती है।
क्या करें – केले को मेश कर के शक्कर मिलाकर खाएं।
लव- प्रेम में संबंध टूटने का डर भी रहेगा।
करियर- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है।
—-
Pisces (मीन)
नेगेटिव – किसी तरह का दबाव भी आपको महसूस हो सकता है। आपको किसी विषय में हल्की बेचैनी हो सकती है। किसी बात का अनजाना डर होने से आपके दूसरे काम भी बिगड़ सकते हैं। मानसिक तनाव भी हो सकता है। अच्छी खासी भाग-दौड़ भी हो सकती है।
क्या करें – तुलसी के गमले में थोड़े से चावल डालकर प्रणाम करें।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर- आर्थिक नजरिए से दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
Source : DainikBhaskar
Rashifal according to your Moon Sign