Aries (मेष)
नेगेटिव – किसी को अपनी बातों से सहमत करवाना चाह रहे हैं तो सावधान रहें। जबरदस्ती से आपको ही नुकसान हो सकता है। कुछ मामलों में मन भी कमजोर हो सकता है। दिनभर उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सोची हुई योजनाओं पर पूरी तरह काम नहीं होने से आपका मूड खराब हो सकता है। आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है। रुकावटें आ सकती हैं।
क्या करें – बिना लहसुन का खाना खाएं।
लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। प्रेमी आपकी केयर करेगा। शारीरिक सुख भी बढ़ सकता है।
करियर- बिजनेस और नौकरी से जुड़े कुछ बड़े प्लान बन सकते हैं। स्टूडेंट्स को मदद नहीं मिलने से पढ़ाई में मन कम ही लगेगा।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। पेट खराब हो सकता है।
Taurus(वृष)
नेगेटिव – आलस्य न करें। किसी बहस में न फंसे। कोई आपको चुनौती दे, तो उसे गंभीरता से न लें। अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। कुछ मामलों में आप लापरवाह हो सकते हैं। किसी बात से घबराहट हो सकती है। आने वाले एक दो दिनों में यात्रा के योग बन रहे हैं। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। आपके कामकाज या व्यवहार की बुराई भी हो सकती है। भाग-दौड़ भी रहेगी।
क्या करें – चने की दाल खाएं या किसी ब्राह्मण को दान दें।
लव- अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। शादीशुदा लोग पार्टनर से रुखा व्यवहार कर सकते हैं। अनबन होने की संभावना बन रही है।
करियर- ऑफिस के अलावा दूसरे कामकाज में भी आप व्यस्त हो सकते हैं। अधिकारियों की कोई बात भी आपको परेशान कर सकती है। मन मारकर कुछ काम करने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सहयोग और सफलता मिलने की संभावना है।
हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। पुराने रोग भी परेशानी पैदा कर सकते हैं।
Gemini(मिथुन)
नेगेटिव – जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू हो सकता है। मानसिक परेशानियां रहेंगी। थोड़ी दौड़-भाग भी होगी। कुछ अपेक्षित लोगों से सहयोग नहीं मिलने के कारण दुखी हो सकते हैं।
क्या करें – त्रिफला चूर्ण खाएं।
लव- जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेमी से झूठ न बोलें।
करियर – अटके हुए कामकाज पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- कफ संबंधी रोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पेट दर्द रहेगा।
Cancer(कर्क)
नेगेटिव – अचानक होने वाली कुछ घटनाओं से परेशानी हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको हर्ट कर सकता है। किसी काम में जल्दबाजी न करें। कानूनी विवादों में भी आज आप उलझ सकते हैं। समय खराब हो सकता है।
क्या करें – उड़द की दाल खाएं या दान दें।
लव- पार्टनर पर भरोसा बढ़ सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है।
करियर- फायदे के योग बन रहे हैं। काम-धंधे में आप आगे बढ़ सकते हैं। फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन थोड़ा ठीक हो सकता है। शारीरिक रूप से परेशान लोगों को राहत मिलने के योग हैं।
Leo(सिंह)
नेगेटिव – गुस्से पर कंट्रोल करें। आपका मूड भी खराब हो सकता है। खान-पान पर कंट्रोल रखें। किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें।
करियर- फायदे के सौदे हो सकते हैं। ऑफिस में भी थोड़ा धन लाभ हो सकता है। कुछ मामलों में स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिलेगा।
हेल्थ- सेहत पहले से सामान्य रहेगी। दर्द या जलन में आराम होने की संभावना है।
Virgo(कन्या)
नेगेटिव – संयम रखना होगा। खुद पर तनाव हावी न होने दें। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। पुराने मामले और समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं। परेशानियां भी थोड़ी बढ़ने की संभावना है। कामकाज में रुकावटें और मानसिक उलझन की स्थितियां बन सकती है। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।
क्या करें – खाने में थोड़ा से अदरक का उपयोग भी करें।
लव- प्रेमी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोग वाणी पर काबू रखें। पुरानी बातों में उलझने से बचें।
करियर- लेन-देन में भी सावधानी रखें। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। खाने-पीने में सावधानी रखें।
Libra(तुला)
नेगेटिव – आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके कामकाज में रुकावटें पैदा कर सकता है। किसी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। तुला राशि के लोग सावधान रहें, चाहे जैसी भी स्थिति बनें, आज कर्ज न लें।
क्या करें – दिन में 1 टाइम सलाद जरूर खाएं।
लव- लव लाइफ से जुड़े पुराने मतभेद दूर होने के योग हैं। पति-पत्नी के संबंध सुधर सकते हैं।
करियर- बिजनेस और नौकरी के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत पहले से ठीक रहेगी। थोड़ी थकान और आलस्य हो सकता है।
Scorpio(वृश्चिक)
नेगेटिव – अपने बचाव में किसी से बहस हो सकती है। उलझी हुई स्थितियां बनने के भी योग हैं। अचानक किसी घटनाक्रम से आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। कुछ लोग आपके काम में रुकावटें डाल सकते हैं। ऑफिस या फील्ड में आपका विरोध हो सकता है।
क्या करें – हरी सब्जियों का सूप पिएं।
लव- दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिल सकती हैं। समय भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। बड़े और जोखिम भरे निवेश करने से बचना होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है।
हेल्थ- बदन दर्द हो सकता है। आंखों में भी जलन हो सकती है।
Sagittarius(धनु)
नेगेटिव – आज कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पैसा बढ़ाने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। वाहन से चोट लग सकती है। आत्मसम्मान की चिंता भी रहेगी। कर्जा भी लेना पड़ सकता है।
क्या करें – आधा कप फीका दूध पिएं।
लव- समय अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। पुराने मतभेद भी दूर हो सकते हैं। प्रेम बढ़ेगा।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदे वाला दिन हो सकता है। अधिकारियों की मदद से धन लाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- चोट लग सकती है। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
Capricorn(मकर)
नेगेटिव – आज आप कुछ जरूरी काम टाल सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है। आलस्य से भी परेशानी हो सकती है। सुस्ती और नकारात्मक सोच के कारण कुछ काम बिगड़ सकते हैं। उलझी हुई स्थिति में दखल देने से बचना होगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। इससे नुकसान होने की संभावना है।
क्या करें – अंजीर या इससे बनी मिठाई खाएं।
लव- पार्टनर पर भरोसा करें। एक-दूसरे के लिए समय निकालेंगे तो संबंधों में सुधार हो सकता है।
करियर- कामकाज भी ज्यादा हो सकता है। आलस्य न करें। लापरवाही के कारण स्टूडेंट्स परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- महिलाओं को कमर के नीचले हिस्से के रोग परेशान कर सकते हैं। बदन दर्द या आंखों में जलन भी हो सकती है।
Aquarius(कुंभ)
नेगेटिव – कुछ लोगों पर और कुछ काम पर संदेह रहेगा। असुरक्षा की भावना भी रहेगी। कुछ कागजी कामों में भी रुकावटें आने के योग हैं। कानूनी मामले अटक सकते हैं। जिद करने से कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। किसी की बुराई करने से बचें।
क्या करें – मूंग की दाल या सब्जी में पूरे मूंग खाएं।
लव- लव लाइफ के लिए दिन ठीक है। किसी से प्यार का इजहार करना हो तो कर दें। दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।
करियर- किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अनुभवी से सलाह ले लें। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- चोट या मोच आ सकती है। गाड़ी सावधानी से चलाएं।
Pisces(मीन)
नेगेटिव – अपनी उदारता पर कंट्रोल करें। पैसों से जुड़ी कोई बड़ी टेंशन हो सकती है। किसी बड़े काम में घबराहट भी रहेगी। जिससे नुकसान का डर रहेगा। आज आप खर्चे में अति करने से बचें। जोश-जोश में आपकी जेब भी खाली हो सकती है। बुरी आदतों के कारण आपकी परेशानी बढ़ने के योग हैं। नशे से दूर रहना होगा।
क्या करें – खाने के साथ शक्कर या कोई सफेद मिठाई खाएं।
लव- लोगों की बातों और विचारों को अपनी लव लाइफ में न आने दें। आपके संबंध भी थोड़े नाजुक हो सकते हैं।
करियर- बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात या बातें हो सकती हैं। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ- संतान की सेहत से जुड़ी टेंशन रहेगी। आपकी सेहत भी थोड़ी नरम हो सकती है।