Aries (मेष)
नेगेटिव – नए वाहन खरीदने की झंझट में न पड़ें। आपको थोड़े समय इंतजार करना चाहिए। जोखिम भरे काम भी संभलकर करने होंगे। चोट भी लग सकती है। आसपास या साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। पैसों के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
क्या करें – लक्ष्मी जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में सावधान रहें। आज आपकी मेहनत का फल दूसरों को मिल सकता है। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है।
फैमिली – पारिवारिक और रिश्तों के मामलों में आप व्यावहारिक रहें।
हेल्थ- संतान को पेट दर्द हो सकता है। पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – आज आप किसी काम में अति न करें। नौकरी या कारोबार की किसी बात को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आज कुछ लोग आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। अपने लक्ष्य बनाएं और उनको लेकर सावधान हो जाएं। मेहनत भी कुछ ज्यादा करनी पड़ सकती है। साथ काम करने वाला या आसपास का कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।
क्या करें – पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।
लव- दिन अच्छा है। आज आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो कर दें।
करियर – करियर से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। आपके काम में समय का मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है, इस पर ध्यान दें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
फैमिली – आपकी किसी बात से परिवार के लोगों का दिल दुख सकता है।
हेल्थ-
सेहत थोड़ी नरम रहेगी। नींद की कमी भी हो सकती है।Gemini (मिथुन)
नेगेटिव – संतान से मनमुटाव के योग बन रहे हैं। कोई पुरानी बात आपका मूड खराब कर सकती है। दूसरों का गुस्सा किसी अपने पर निकालने से बचें। इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ कामों के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
क्या करें – 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर दूध और पानी चढ़ाएं।
लव- दिन शुभ है। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।
करियर- काम के बोझ से आप व्यस्त हो सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है। बिना मेहनत के सफलता नहीं मिल सकती। कुछ स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे।
फैमिली – घर-परिवार की जिम्मेदारियां समय से पूरी कर लेंगे।
हेल्थ-
अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।Cancer (कर्क)
नेगेटिव – फालतू खर्चे की स्थितियां बन सकती हैं। पुराने विवाद भी सामने आ सकते हैं। मिथुन राशि वाले लोग थोड़े सावधान रहें। बिना सोचे समझे किसी से भी कोई वादा न करें।
क्या करें – छत पर या घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।
लव- दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
करियर – बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी की बात में न आएं, कोई आपको कन्फ्यूज भी कर सकता है।
फैमिली – परिवार या दोस्तों के साथ कोई मामला बाकी है, तो उस पर बात करें। सफलता मिल सकती है।
हेल्थ-
मसालेदार भोजन से तकलीफ हो सकती है। कमर के निचले हिस्सों में कोई रोग भी हो सकता है।Leo (सिंह)
नेगेटिव – किसी काम में संकोच न करें। आप बोलचाल में संयम रखने की कोशिश करें। मेहनत ज्यादा होने के योग हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहें। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों की राय लेने से बचें। बिना सोचे-समझे बोलने से आपके बड़े काम भी बिगड़ सकते हैं।
लव- कामकाज ज्यादा होने के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, इससे लव लाइफ में तनाव की स्थिति भी बन सकती है।
फैमिली – पारिवारिक कारणों से आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार के आर्थिक मामलों में मानसिक तनाव और बहस हो सकती है।
हेल्थ-
सेहत को लेकर सावधान रहें, छोटी-छोटी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।Virgo (कन्या)
नेगेटिव – तनाव और चिड़चिड़ापन रहेगा। पहले से चला आ रहा कोई काम पूरा करने में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। कोई बात भी बिगड़ सकती है। दूसरों पर अपने विचार और इच्छाएं थोपने से बचना होगा। पैसों के मामलों में सावधान रहें, आलस्य और लापरवाही रहेगी। कुछ विरोधियों से नुकसान हो सकता है। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है।
क्या करें – चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।
लव- प्यार के मामले में कन्या राशि वाले लोग लकी हो सकते हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। आपकी इमेज अच्छी बनेगी।
करियर- नौकरीपेशा लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर निवेश करें। मेडिकल स्टूडेंट्स को टेंशन हो सकती है।
फैमिली – परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं। बड़े भाइयों से मदद मिल सकती है।
हेल्थ-
पेट दर्द से भी परेशानी हो सकती है। चोट और दुर्घटना के योग बन रहे हैं। संभलकर रहें।Libra (तुला)
नेगेटिव – कोई साथ काम करने वाला आज परेशानी पैदा कर सकता है। आज आपका विवाद बढ़ सकता है। कोई बड़ी चुनौती सामने आ सकती है। दिन का ज्यादातर समय परेशानियों से निपटने में ही निकल सकता है। थोड़ी सुस्ती और अनमनापन महसूस कर सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। बिजनेस में सावधानी से निवेश करें। आज कामकाज ज्यादा होने से दौड़-भाग बढ़ सकती है।
लव- पार्टनर से बहस होने के योग बन रहे हैं। आप इमोशनली हर्ट भी हो सकते हैं। आपका मूड ऑफ हो सकता है। लव लाइफ में कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें।
करियर – नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की कोशिश में जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी में सावधानी से निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन सामान्य है। मानसिक तनाव कम होगा। आलस्य रहेगा।
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – आज आप भावुक होंगे तो दुखी भी हो सकते हैं। ज्यादा संवेदनशील होने से आपको बचना चाहिए। साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के व्यवहार पर आपको अफसोस हो सकता है। आपकी योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। ज्यादा भावुक होने के कारण आपसे कोई भूल होने की संभावना है। किसी की आलोचना न करें।
क्या करें – पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
लव- लव लाइफ में सुधार होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं का समझेगा।
करियर- रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा हो सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है।
फैमिली – पारिवारिक मामलों से जुड़ा तनाव कम हो सकता है।
हेल्थ-
आज आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें।Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – रिश्तेदारी या बिजनेस का कोई सौदा करने के लिहाज से आपके लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता। किसी को उधार पैसा देने से भी बचें। कहीं पैसा फंसाने की कोशिश न करें। बड़ी प्लानिंग न करें। अपने मन की बातें भी दूसरों से शेयर करने से बचें।
क्या करें – किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।
करियर- बिजनेस के लिए समय सामान्य है। कपड़ा व्यापारियों को धन लाभ होने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
फैमिली – आज आप परिवार वालों से कोई खास बात शेयर कर सकते हैं।
हेल्थ- एसिडिटी हो सकती है। मसालेदार भोजन से बचें। पुराने रोग या दर्द से भी परेशानी हो सकती है।
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – इंटरव्यू या मीटिंग में संभलकर बातचीत करें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। एकसाथ ज्यादा पैसा किसी को उधार न दें। आपको आसपास के लोगों की मदद कुछ कम ही मिलेगी। जरूरी कामकाज में देरी हो सकती है।
क्या करें – ऑवला तेल सिर में लगाएं।
लव- लव लाइफ पहले से अच्छी हो सकती है। पुरानी बातें भूल कर जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश करें।
करियर- नौकरी मिल सकती है या वर्तमान जॉब में कुछ बदलाव के योग हैं। निवेश करने के मामले में दिन अच्छा है। पुराने निवेश से भी आपको फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
फैमिली – परिवार के जरूरी कामों को निपटाने की टेंशन बनी रहेगी।
हेल्थ –
मकर राशि वालों को पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर भी कम-ज्यादा हो सकता है। जोड़ों का दर्द रहेगा।Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – जमीन-जायदाद के कामकाज में नुकसान हो सकता है। आपको संभलकर रहना होगा। बड़ा फैसला लेने से बचें। भावुकता में कोई गलत फैसला भी आप ले सकते हैं। साथ का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाल सकता है। लेन-देन और निवेश में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कोई भी वादा सोच-समझकर करें।
क्या करें – बेसन के लड्डू बांटें।
लव – लव लाइफ के लिए समय ठीक है। पत्नी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। साथ काम करने वाले को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर दें।
करियर- बिजनेस के जरूरी कामों में लापरवाही से बचें। काम टालने के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
फैमिली – पारिवारिक मामलों को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला लेने का मन बना सकते हैं।
हेल्थ –
किसी पुरानी बीमारी का इलाज बदलने का मन बन सकता है। सेहत के मामले में आपको सावधानी रखनी होगी।Pisces (मीन)
नेगेटिव – मानसिक परेशानियां और मेहनत ज्यादा हो सकती है। पुरानी बातों को फिर से याद करने में कोई फायदा नहीं है। कोई गलतफहमी भी हो सकती है। किसी खास काम को टालने से आपका ही नुकसान होगा। परिवार में जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
क्या करें – नीम की पत्तियां खाएं।
लव- पत्नी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अनबन होने के योग बन रहे हैं।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। आज लिए गए फैसले आपको सही दिशा में ले जा सकते हैं।
फैमिली – परिवार का कोई पुराना विवाद आज निपट सकता है।
हेल्थ – माता की सेहत को लेकर भी टेंशन हो सकती है। नियमित चेकअप करवा लें।
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign