Aries (मेष)
नेगेटिव – नौकरी या बिजनेस का कोई राज उजागर हो सकता है। आज आप अपने किसी काम के लिए समय नहीं निकाल पाने से परेशान हो सकते हैं। अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं। आपको हर काम सावधानी से तो करना चाहिए। पूरा दिन सावधानी से निकाल दें तो आपके लिए अच्छा है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें तो आएंगी साथ ही आपको होने वाले फायदे में भी कमी आने के योग बन रहे हैं। आपकी कुछ योजनाएं असफल हो सकती हैं। पैसों के मामलों में थोड़ी चिंता होगी। कुछ नया न करें तो ही अच्छा है।
क्या करें – कुमकुम का तिलक लगाएं।
लव- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
फैमिली – परिवार के जरुरी काम निपटाने में समय ज्यादा लग सकता है।
हेल्थ- एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – भाग-दौड़ के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। थकावट, बोरियत और सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं। किसी से फालतू विवाद हो सकता है। आज थोड़ी नकारात्मकता भी परेशान कर सकती है।
क्या करें – किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं।
लव- लव पार्टनर से संबंध अच्छे बनेंगे। समय साथ बीतेगा।
करियर- बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैसे खो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी बात से तनाव हो सकता है।
Gemini (मिथुन)
नेगेटिव – बिजनेस और नौकरी के पुराने मामलों को दरकिनार कर दें और समझौते का कोई रास्ता निकालें। अपनी भावनाएं जताने में संकोच न करें। थोड़ी परेशानी होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। किसी के साथ कोई गलतफहमी भी हो सकती है। पैसों को लेकर भी कोई विवाद हो सकता है। बैठ कर साफ बात करें। कुछ मामलों में भाई-बहनों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। कुछ मामलों में अनबन हो सकती है। मन में कुछ चिंताएं और घबराहट हो सकती है।
क्या करें – माता जी को मेहंदी चढ़ाएं।
लव- लव लाइफ में थोड़ी परेशानी रहेंगी। विवाद निपटाने की कोशिश करेंगे और आप सफल हो जाएंगे। धीरे-धीरे संबंध भी सुधर सकते हैं।
करियर- कामकाज में मेहनत ज्यादा रहेगी। लंबे समय तक चलने वाली योजना बना सकते हैं। नोट्स तैयार करेंगे। दोस्तों से फायदेमंद राय मिल सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं।
फैमिली – जहां तक हो सके, परिवार के लोगों और संतान को समय दें। उनकी बातें और इच्छाओं को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ- सेहत के मामलों में दिन आपके फेवर में नहीं होगा। थकान और आलस्य रहेगा। बदन दर्द भी हो सकता है।
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – मनचाहे काम पूरे होने में समय लगेगा। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। बिना सोचे समझे कोई कुछ कहे, उस पर भरोसा न करें। इस बात का ध्यान रखें कि चंद्रमा आपसे दिन भर तैशपूर्ण काम करवा सकता है। ऐसे में आपने सावधानी न रखी तो आपको थोड़ा नुकसान भी हो सकता है। आज आपके कुछ संबंधों की डोर कमजोर हो सकती है। आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। किसी खबर से मानसिक या शारीरिक थकान हो सकती है।
क्या करें – घर की दहलीज पर दोनों तरफ 1-1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालें।
लव- प्रेमी से आप जो चाहते हैं, उसकी मांग और जिद न करें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं।
करियर- बिजनेस में सावधानी से काम करेंगे तो पूरा फायदा मिलेगा। कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार नतीजे मिल सकते हैं।
फैमिली – नजदीकी रिश्तों के मामलों में आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेंगी।
हेल्थ- परिवार में किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। नींद की कमी से भी परेशान हो सकते हैं।
Leo (सिंह)
नेगेटिव – ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। पहले से सोचा हुआ कोई कार्यक्रम अचानक बदल भी सकता है। झुंझलाहट बढ़ सकती है। खुद की सेहत की चिंता करें। कारोबार के किसी फैसले के कारण आप टेंशन में रहेंगे। जोखिमपूर्ण कामों में भी नुकसान हो सकता है। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। कामकाज में देरी से परेशान हो सकते हैं। किसी पुरानी बात पर अपने ही लोगों के कारण दुखी भी हो सकते हैं।
क्या करें – अनार खाएं और साथ के लोगों को भी खिलाएं।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकता है, लेकिन जल्दी ही उसे गलती का अहसास भी हो जाएगा।
करियर – कामकाज में दोस्तों से मदद मिलेगी, तनाव भी रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
फैमिली – आज आप जोश में आकर कोई गलत काम भी कर सकते हैं। हो सकता उसका असर आपके परिवार पर पड़े।
हेल्थ- सिर और बदन दर्द भी होने के योग बन रहे हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – घरेलू तनाव या विवाद के योग बन रहे हैं। शांति से दिन टाल दें। अच्छे समय का इंतजार आपको ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। आप किसी बात पर अचानक उग्र भी हो सकते हैं। इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं।
क्या करें – हथेलियों और कलाई पर एलोवेरा लगा कर हाथ धो लें।
लव- संबंध मधुर बनाने की कोशिश करें। सफलता मिलेगी।
करियर- रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन बिजनेस में पैसा अटक भी सकता है। स्टूडेंट्स के लिए मिला-जुला फल देने वाला दिन है।
फैमिली – परिवार के लोग या रिश्तेदारों के काम आपकी मदद से पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ खुली बातचीत करें।
हेल्थ- घुटने और जोड़ों के दर्द में थोड़ी राहत मिल सकती है।
Libra (तुला)
नेगेटिव – भावनाओं में बहकर किसी को बिना मांगी सलाह न दें। इससे आपको ही परेशानी होगी। ज्यादा भावुक भी न हों। आपकी बातों पर आज लोगों का ध्यान रहेगा।
क्या करें – परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर वाले मित्र को परफ्यूम गिफ्ट दें।
लव- पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। मीठा बोलने से आपके संबंध सुधर जाएंगे।
करियर- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा होगा। किसी से बहस में न पड़ें। अकेले रहने की इच्छा होगी। जबरदस्ती पढ़ाई करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
फैमिली – आपका ध्यान गृहस्थी के मामलों पर रहेगा। कई कामों में परिवार की मदद भी आपको करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- यात्रा का योग बनेगा। आपकी सेहत सेहत प्रभावित होगी।
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – आपको मिलने वाले फायदे पर किसी और की भी नजर हो सकती है। आपका नुकसान भी हो सकता है। कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।
क्या करें – हनुमान जी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।
लव- लव पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा। आपका मूड अच्छा हो जाएगा।
करियर- आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। करियर के प्रति सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें। स्टूडेंट्स के लिए दिन खास हो सकता है। आगे बढ़ने के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं।
फैमिली – परिवार के किसी बुजुर्ग को आपकी मदद की जरूरत रहेगी। परिवार का कोई सदस्य या दोस्त आपको पैसे निवेश करने का अलग सोर्स बता सकता है।
हेल्थ- हाई ब्लड प्रेशर है तो राहत मिल सकती है। शुगर पेशेंट सावधान रहें।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – आज आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। दिन भर व्यस्त हो सकते हैं। कोई न कोई काम लगातार रहेगा। किए गए कामों का फायदा भी कुछ कम होगा। आज होने वाला खर्च आपके जरूरी कामों का बजट भी बिगाड़ सकता है। इस राशि के कुछ लोग ज्यादा ही कंजूसी करेंगे। कुछ लोगों से विवाद होने के योग हैं।
क्या करें – हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।
लव- पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आज आप किसी खास काम में अति कर सकते हैं। हो सकता है कि पार्टनर आपकी भावनाओं को न समझे।
करियर- ऑफिस या फील्ड में संभल कर काम करें। पैसों का ध्यान रखें और विवाद से भी बचें। कैम्पस में समय खराब हो सकता है। घर पर ज्यादा अच्छी तरह पढ़ पाएंगे।
फैमिली – आज परिवार के किसी सदस्य की बात या संबंध को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है। गलतफहमी से बचें।
हेल्थ- आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हल्की हरारत हो सकती है। चोट लग सकती है, सावधान रहें।
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – किसी भी झमेले में न पड़ें। कोई बड़ा फैसला शाम तक न लें, तो बेहतर रहेगा। गृहस्थी, समाज और राजनीति से जुड़ी कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे आप थोड़े हैरान और परेशान भी हो सकते हैं। भय और असुरक्षा की भावनाएं भी आप पर हावी हो सकती है। खुद का ध्यान रखें। लोगों से होने वाली ज्यादातर बातचीत का मतलब समझना आपके लिए कठिन हो सकता है। पैसा कमाने और पैसा बचाने के लिए शॉर्टकट यूज न करें।
क्या करें – आज काले कपड़े न पहनें।
लव- प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। भावनाएं समझने और समझाने में आज आप सफल हो सकते हैं।
करियर- ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। नीचले वर्ग के कर्मचारियों से भी सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।
फैमिली – परिवार पर ध्यान दें। संतान के साथ समय बिताने से प्रसन्नता होगी।
हेल्थ- चोट लग सकती है। तनाव दूर करने की कोशिश करें। पुराने रोगों को लेकर लापरवाही भी हो सकती है। सावधान रहें।
Aquarius (कुंभ)
क्या करें – आज गीले बालों में तेल न लगाएं।
लव- अपनी उलझनें पार्टनर पर न थोपें। खुद के स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल करें। ऐसा कोई काम करेंगे जिससे पार्टनर के दिल में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे तो आपका रिश्ता और मजबूत हो सकता है।
करियर- प्रोफेशनल लाइफ के नजरिये से देखा जाए तो दिन अच्छा है। नया काम मिलेगा। पुराने काम निपट जाएंगे। पढ़ाई में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन कन्फ्यूजन भी रहेगा। बार-बार ध्यान बंटता रहेगा।
फैमिली – आज आप परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभा लेंगे।
हेल्थ- मानसिक थकान रहेगी। पुराने रोगों भी परेशान कर सकते हैं।
Pisces (मीन)
नेगेटिव – सेहत को लेकर आप सावधान रहें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें। समय पर काम पूरे नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। किसी से अनबन हो तो मूड खराब न होने दें। इसका असर दूसरे कामों पर भी पड़ सकता है।
क्या करें – चंदन का डियो या परफ्यूम यूज करें।
लव- जीवनसाथी या पार्टनर से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दूरियां भी खत्म हो सकती हैं।
करियर- नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों के लिए दिन शुभ है। दोस्तों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को सीनियर्स की मदद मिलेगी। दिन भी अच्छा रहेगा।
फैमिली – परिवार के साथ सलाह कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ बहुत अच्छा समय भी बीतेगा।
हेल्थ- आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign