Aries (मेष)
नेगेटिव – आज आप अपने मन की बात किसी को बताने में परेशानी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर मन ही मन आप घबरा सकते हैं। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आप किसी तरह के विवाद में भी उलझ सकते हैं। मन के फालतू डर से मुक्ति पाने की कोशिश करें। जो बदलाव हो रहा है, उससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। लोग आपके विचारों से साफ असहमति भी जता सकते हैं। धन हानि के योग भी बन सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर मन में भी उथल-पुथल हो सकती है।
क्या करें – घर या ऑफिस में पूजा करने की जगह पर सफाई करें।
लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। लवर या लाइफ पार्टनर से प्रेम और सहयोग मिलेगा।
करियर- कुछ मामलों में अधिकारियों से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद भी हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
फैमिली – परिवार वालों से मदद नहीं मिलने के कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है।
हेल्थ-
आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।Taurus (वृष)
नेगेटिव – आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कामकाज में छुटपुट रुकावटें आ सकती हैं। आपकी कुछ योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। दिमागी स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने मामले को लेकर टेंशन रहेगा। आज आपका पैसा भी उलझ सकता है। संतान संबंधी परेशानियां हो सकती है।
क्या करें – किसी पेड़ के नीचे गुड़ और चने रखें।
लव- पार्टनर ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता हो सकती है।
करियर- कामकाज ज्यादा होने के कारण भी परेशान हो सकते हैं। जायदाद संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
फैमिली – परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर आपको कोई नया काम करना पड़ेगा।
हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। थकान भी दूर हो सकती है।
Gemini (मिथुन)
नेगेटिव – सावधान रहें, सोच-समझकर बातचीत करें। अनाप शनाप न बोल दें, वरना परेशान होंगे। चंद्रमा की स्थिति के कारण आप परेशान हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता हो सकती है। क्लेश भी हो सकता है। मन में चल रहे शक और चिंताओं पर ध्यान दें। कोई छोटी-मोटी चोट लगने के भी योग बन रहे हैं। बड़ा फैसला करने से बचें।
क्या करें – मिट्टी के दीपक में चावल का पानी और 1 बूंद घी डालकर घर के बाहर रख दें।
लव- अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। पार्टनर चिड़चिड़ा हो सकता है। आज आप पार्टनर के मूड को समझने की कोशिश करें और सोच-समझकर ही कोई बात बोलें।
करियर- बिजनेस में संभलकर रहें। नौकरी में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। कामकाज ज्यादा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। आपको सहयोग मिल सकता है।
फैमिली – ससुराल पक्ष के कारण आप समस्या भी महसूस कर सकते हैं।
हेल्थ- रक्त संबंधी विकार भी हो सकते हैं।
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – हल्की बेचैनी या झुंझलाहट हो सकती है। समय खराब भी हो सकता है। आप किसी बड़े फैसले के बारे में लगातार विचार कर रहे हैं, तो उसे टाल दें। उसके लिए सही समय बाद में आएगा। नौकरी या मकान बदलना चाहते हैं, तो भी कोई फैसला न करें। जो नई योजना दिमाग में है, उस पर काम शुरू करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर- कारोबार संबंधी नए फैसले न लें। प्रोफेशनल लाइफ में संभल कर रहें। दुश्मनों के प्रति सावधान रहें। ग्लैमर से जुड़े लोग इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
फैमिली – परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। कुछ रुके हुए खास काम भी पूरे हो सकते हैं।
हेल्थ- पेट दर्द के योग बन रहे हैं। भोजन सावधानी से करें।
Leo (सिंह)
नेगेटिव – कुछ स्थितियां आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं। अधूरी सूचना पर की गई कार्यवाही आपको ही परेशान कर सकती है। आज जोश में आकर बिना मांगी सलाह देने से भी परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है। सेविंग खत्म हो सकती है। धन हानि के योग भी बन सकते हैं। मकर राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
क्या करें – ऑफिस या घर में पोंछा लगा कर गिला कपड़ा फेंक दें।
लव- पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ लेगा। आपका प्यार भी बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता हो सकती है।
करियर- बिजनेस में अच्छी ग्राहकी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी सुखद वातावरण बन सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं।
फैमिली – माता-पिता पर फालतू गुस्सा न निकालें वरना आने वाले दिनों में आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
हेल्थ- एसिडिटी और पेट दर्द भी हो सकता है। कम भोजन करें।
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके लिए परेशानियां पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपका जिद्दी स्वभाव समस्याएं बढ़ा सकता है। रोजमर्रा के कामकाज में विवाद होने के योग बन रहे हैं। जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े कुछ बड़े फैसले गलत भी होने के योग बन रहे हैं।
क्या करें – पानी में पीले फूल डालकर नहाएं।
लव- परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। आपके व्यवहार से पार्टनर का मिजाज बदल सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं।
करियर- बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सफलता मिलेगी।
फैमिली – परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
हेल्थ- सेहत में पहले से सुधार होने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति मिल सकती है।
Libra (तुला)
नेगेटिव – कल पर कोई काम न टालें। कोई काम आप दूसरों पर भी न छोड़ें। गोचर कुंडली के बारहवें भाव का चंद्रमा आपको थोड़ी परेशानियां दे सकता है। कोई व्यक्ति आपको गलत दिशा में बढ़ने, गलत काम करवाने के लिए भी उकसा सकता है। सावधान रहें। घर या आसपास का माहौल भी आपको परेशान कर सकता है। कुछ बातों को लेकर मानसिक या शारीरिक तौर पर परेशान हो सकते हैं।
क्या करें – गणेश जी को गुड़ और दुर्वा चढ़ाएं।
लव- प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
करियर- कारोबार में सावधान रहें। नए सौदे हो सकते हैं, लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
फैमिली – परिवार में किसी के साथ पहले कोई विवाद हुआ था, तो वह निपट जाएगा।
हेल्थ- नींद की कमी और थकान भी महसूस हो सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – वैचारिक तौर पर व्यस्तता बढ़ सकती है। कुछ लोग आपके व्यवहार का गलत अर्थ भी निकाल सकते हैं। आज आपको सावधान भी रहना होगा। आप बिना सोचे-समझे खर्चा न करें। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आलस्य रहेगा। विवादों से बच कर चलें, धन हानि की संभावना भी बन रही है। आपको दिनभर संभलकर चलना होगा।
क्या करें – माता जी के मंदिर में इत्र दान करें।
लव- पार्टनर के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है।
करियर- बिजनेस बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सफलता भी अच्छी मिलेगी।
फैमिली – परिवार के लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे।
हेल्थ- आपकी सेहत ठीक रहेगी। मानसिक शांति मिलने के योग बन रहे हैं
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – जरूरत से ज्यादा खर्चे हो सकते हैं। आप कम से कम बोलने का फैसला करके घर से निकलें। कोई भी बात बहुत नापतौल कर ही कहें। कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। किसी और की गलती का लांछन भी आप पर लग सकता है। यात्रा और खर्चे की स्थिति बन सकती है। बिजनेस-नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न करें। उधार दिया पैसा वसूलने की कोशिश नाकाम हो सकती है।
क्या करें – लाल कपड़े में गेहूं और अलग से सिंदूर लेकर हनुमान मंदिर में दान करें।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक हो सकता है।
करियर – बिजनेस के फैसले सोच-समझकर लें। आप झूठ बोलेंगे तो परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है।
फैमिली – परिवार वालों की भावनाएं समझने की कोशिश करें। अपनी इच्छाएं किसी पर जबरदस्ती न थौपें।
हेल्थ- सेहत संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन दिनभर दौड़-धूप से थकान हो सकती है।
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – तुरंत कोई कदम न उठाएं। जोश में आकर कोई खरीददारी या सौदा करने से बचें। हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं। अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखें। खुद को बढ़ा-चढ़ाकर जताना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। हर काम सावधानी से करें, वरना परेशानियों में फंस सकते हैं।
क्या करें – किसी ब्राह्मण या बूढ़े व्यक्ति को फल खिलाएं।
लव- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में परेशानियां और टकराव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर पर अपनी भावनाएं थोपने से बचें।
करियर- बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। रोजगार भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है।
फैमिली – किसी रिश्तेदार या घर के सदस्य की सेहत को लेकर भी अचानक चिंता हो सकती है।
हेल्थ- सिर के रोग परेशान कर सकते हैं। पेट खराब होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – रिश्तों या बिजनेस के किसी चले आ रहे सौदे में बदलाव के बारे में कोई भी फैसला न करें। कॉन्फिडेंस के बावजूद मन में कुछ चिंताएं हो सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में रहेगा। हो सकता है आज बहुत से मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाए। अचानक धन हानि के भी योग बन सकते हैं। आप अपने दोस्तों को लेकर भी संकट में पड़ सकते हैं। दोस्तों और साथियों से अनबन और तनाव होने के योग हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। आज आप किसी से मदद की उम्मीद न करें।
क्या करें – घोड़े को घास खिलाएं।
लव- किसी को प्रेम प्रस्ताव देना चाहते हैं, तो दे दें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर- बिजनेस संबंधी कानूनी विवाद निपट सकते हैं। बिजनेस में छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।
फैमिली – रिश्तों में बदलाव करने की कोशिश न करें। घर में किसी तरह का बदलाव न करें।
हेल्थ- सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ा रोग भी आपको परेशान कर सकता है।
Pisces (मीन)
नेगेटिव – कामकाज में देरी होने से गुस्सा भी आएगा। कोई भी काम जिद में आकर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप के कामकाज में कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। साथ काम करने वालों से मदद नहीं मिल पाएगी। सोचे हुए काम अधूरे रह सकते हैं।
क्या करें – बड़ के पेड़ के नीचे तेल का दीपक लगाएं।
लव- जीवनसाथी से मदद नहीं मिलने के कारण परेशान हो सकते हैं। भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।
करियर- स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है।
फैमिली – परिवार और पैसों के मामले को लेकर कोई कन्फ्यूजन दूर हो सकता है।
हेल्थ- गले और सांस संबंधी तकलीफ हो सकती हैं। सावधान रहें।
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign