Aries (मेष)
नेगेटिव – आज अचानक होने वाले किसी घटनाक्रम पर आप तुरंत कोई फैसला लेने से बचें। आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। पैसों के मामलों में नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी से बचें।
क्या करें – कलरफुल कपड़े पहनें।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और सहयोग करेगा।
करियर- नौकरीपेशा लोगों की लाइफ में कुछ अच्छे मौके आ सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को आसानी से सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- आपकी सेहत सामान्य रहेगी। थोड़ी थकान भी हो सकती है।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – कोई खास काम पूरा होने की उम्मीद थी, आज वो पूरा न हो तो तनाव में न आएं। उसके लिए खुद को तैयार कर लें। आज आप बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। आपको अपनी बात रखने का अवसर थोड़े समय बाद मिलेगा।
लव – लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।
करियर – बिजनेस में नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल और फायदा देने वाला है।
हेल्थ- आपकी सेहत सामान्य रहेगी। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी रहेगा।
Gemini (मिथुन)
नेगेटिव – एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। आप थोड़े परेशान भी रहेंगे। कोई बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार जरूर कर लें। चंद्रमा की स्थिति आपके लिए ठीक नहीं रहेगी। आपको नुकसान हो सकता है। दिखावे और आडंबर से दूर रहें। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है।
क्या करें – चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।
लव- पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। लव प्रपोजल रिजेक्ट भी हो सकता है।
करियर- इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। समय और पैसा गंवाने से बचें। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।
हेल्थ- सेहत के लिहाज से सितारे कमजोर रहेंगे
Cancer (कर्क)
क्या करें – गोशाला में पैसा दें।
लव – जीवनसाथी से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण मन दुखी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मतभेद होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
करियर- खर्चा ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
हेल्थ – पुराने रोग से परेशानी होगी। दर्द या जलन बढ़ सकती है। नींद की कमी रहेगी।
Leo (सिंह)
नेगेटिव – अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी किसी बात का गलत अर्थ भी निकाला जा सकता है। अपना इरादा बहुत साफ ढंग से किसी के सामने रखें। दूसरे लोग भी अपने हिस्से का काम आपको दे सकते हैं। आज आप जरूरत से ज्यादा थक भी सकते हैं। आज आप कोई खास काम भूल सकते हैं। आपके कामकाज में गलतियां हो सकती हैं।
क्या करें – तुलसी को घी का दीपक लगाएं।
लव- लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।
करियर- करियर से जुड़े कुछ संवेदनशील फैसले आज आप ले सकते हैं। सावधानी से निवेश करें। अपने फैसले पर भरोसा रखें। पढ़ाई में मन लगेगा।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें, छोटी-छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – आज आपको किसी बात का टेंशन हो सकता है। किसी से विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। चंद्रमा आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव के योग बन रहे हैं। मनचाहे काम निपटाने के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफिस में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
क्या करें – अपनी थाली या टिफिन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें।
लव – लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर की किसी बात पर मूड खराब हो सकता है।
करियर- व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है। कम्प्यूटर क्षेत्र के स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है।
हेल्थ – मौसमी बीमारियों से बचें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें।
Libra (तुला)
क्या करें – हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसे) दें।
लव- अविवाहित लव कपल में अनबन हो सकती है। पार्टनर से प्रेम और सहयोग कम ही मिलेगा।
करियर- अपने काम पर ध्यान दें। फालतू खर्चा करने से बचें। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर एक्स्ट्रा समय देंगे।
हेल्थ- डॉक्टर और दवाई पर भी खर्चा बढ़ सकता है। कुछ लोग अपनी सेहत को लेकर टेंशन ले सकते हैं।
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – आपके कामों में किसी न किसी तरह की दिक्कत आ सकती है। भाग-दौड़ करने से चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है। कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझकर बोलें। थोड़ा मानसिक तनाव और कुछ नुकसान भी होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने झमेले में पड़ने से भी बचें। बुरे विचार आपके मन में आ सकते हैं। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है। आपका फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।
क्या करें – किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।
लव- पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
करियर- बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। भोजन में सावधानी रखें।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – आपके साथ कुछ अजीब सी स्थिति भी बन सकती है। खुद पर और खुद के फैसलों पर पूरी तरह भरोसा नहीं होने से परेशानी बढ़ सकती है। आज बनने वाली परिस्थितियों का समाधान पैसे खर्च करके किया जा सकता है। ज्यादा पैसा भी खर्चा हो सकता है। लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी। आर्थिक तंगी के कारण कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें। किसी पर डिपेंड न रहें।
क्या करें – किसी महिला मित्र को रेड शेड की नेल पैंट गिफ्ट करें या खुद लगाएं।
लव- आज आप पार्टनर के लिए कोई महंगा गिफ्ट भी खरीद सकते हैं।
करियर- कार्यस्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं होने से मूड खराब होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक-ठीक रहेगा।
हेल्थ- सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं।
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – आप जल्दबाजी में रहेंगे और थोड़े परेशान हो सकते हैं। थोड़ी दौड़-भाग भी हो सकती है। साफ बात कहने के प्रति सावधान रहें। अभिव्यक्ति में अपनी बात ठीक से कहने में समस्या जरूर हो सकती है।
लव- पार्टनर आपकी भावना समझेगा। लव लाइफ के लिए दिन सामान्य है।
करियर- बिजनेस को लेकर किसी बात की टेंशन भी हो सकती है। कोई भी निवेश सोच समझकर करें।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द भी आपको परेशान कर सकता है।
Aquarius (कुंभ)
क्या करें – किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।
लव- पार्टनर को मानसिक सहयोग और सुरक्षा दें।
करियर- बिजनेस और नौकरीपेशा लोग किसी अजनबी पर भरोसा न करें। जो मदद करने की बात कहे, पहले उसकी इच्छा समझ लें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- सेहत में भी सुधार हो सकता है। बहुत दिनों से चली आ रही सेहत संबंधी परेशानी में राहत मिल सकती है।
Pisces (मीन)
नेगेटिव – कुछ दिनों से आप कठिन हालातों का सामना करते आ रहे हैं। आज जो आप चाह रहे हैं, हो सकता है वो काम पूरा न हो। आपका व्यवहार ज्यादा ही तैशपूर्ण या आक्रामक भी हो सकता है। इससे समस्या पैदा हो सकती है। कागजी कामकाज में भी लापरवाही न करें।
क्या करें – गुड़ और मूंगफली के दाने खाएं।
लव लाइफ – लव लाइफ में खुशियां रहेंगी। दिन अच्छे से बीतेगा।
करियर – बिजनेस में घाटा हो सकता है। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अनुकूल है।
हेल्थ – आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। परिवार में किसी के सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign