Aries (मेष)
लव- पार्टनर से किसी न किसी तरह फायदा मिलेगा। सुख और प्रेम मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
करियर- विपरीत लिंग वाले लोगों से सहयोग मिल सकता है। बकाया काम आज निपट सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है।
फैमिली – परिवार की किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। परिवार वालों का साथ भी मिलेगा।
हेल्थ- सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मेहनत, थकान और नींद के कारण अन्य कामकाज पर असर पड़ेगा।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – मन में उथल-पुथल चलेगी। न चाहते हुए भी ज्यादा खर्चा हो सकता है। साथ के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। किसी मामले को लेकर विवाद भी होने की संभावना है।
क्या करें – पीने के पानी रखने के स्थान पर दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें। पार्टनर से कोई बात छुपाएं नहीं।
करियर- कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन ठीक है।
Gemini (मिथुन)
नेगेटिव – मिथुन राशि वाले लोग अपनी ही बात या प्लानिंग में उलझ सकते हैं। किसी के लिए जलन का भाव भी आपके मन में हो सकता है। अपोजिट जेंडर पर खर्चा भी ज्यादा होने की संभावना है। समय खराब हो सकता है।
क्या करें – चंदन का तिलक लगाएं।
लव- प्रेमी जोड़े आज अपना दिन सुख और प्रेम से बिताएं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
करियर- आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा।
हेल्थ- थकान और आलस्य बढ़ेगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से दुर्घटना और चोट का डर रहेगा। फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है। निजी जीवन और पैसों के मामले में कोई नया फैसला न लें तो ही अच्छा है। किसी अनचाही घटना का संकेत मिलने की संभावना है।
क्या करें – धनिया पाउडर और मिश्री मिलाकर खाएं।
लव- आज पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियां भी संबंध बिगाड़ सकती है। पार्टनर को आपकी जरूरत महसूस होगी।
करियर- आपके फैसले आपको कई बार नुकसान भी दे सकते हैं। कर्क राशि के स्टूडेंट्स को दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।
फैमिली – परिवार के किसी फैसले पर आपको पुनर्विचार करना पड़ सकता है।
Leo (सिंह)
नेगेटिव – आज आपको सावधान रहना चाहिए। किसी नकारात्मक बात से उलझ सकते हैं। आंतरिक द्वंद से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। किसी भी नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। जो गलती आपसे पहले हो चुकी है उसका नतीजा आपको मिल सकता है। निवेश को लेकर सावधान ही रहें। आज पैसा न फंसाएं।
क्या करें – पानी की टंकी में सफेद फूल डालें।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पार्टनर आपकी कोई बात नहीं मानेगा तो अनबन भी हो सकती है।
करियर- अचानक धन हानि के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे काम करने से आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी किसी का सहयोग नहीं मिल पाएगा। फालतू कामों में भी समय निकल सकता है।
हेल्थ- पेट की तकलीफ से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – मन में हल्की बेचैनी हो सकती है। घर और ऑफिस दोनों जगह परेशानी वाला माहौल हो सकता है। सावधान रहें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई पुरानी देनदारी भी सामने आ सकती है। आप पैसा भी चूका सकते हैं। दोस्तों या मेहमानों पर खर्चा हो सकता है।
क्या करें – हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
लव- प्यार के मामलों में अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव भी मिलेंगे। विपरीत लिंग के अविवाहित लोगों से संबंध अच्छे बनेंगे।
करियर- कोई विवाद भी हो सकता है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी।
हेल्थ- सेहत के मामले में सावधान रहें। परहेज रखें। दवाईयां समय पर लें।
Libra (तुला)
नेगेटिव – नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहें। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर करेंगे तो इसमें आपका ही नुकसान हो सकता है। गोचर कुंडली के छठे भाव में चंद्रमा होने से आपको पुराने दुश्मन परेशान कर सकते हैं।
क्या करें – विष्णु मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
लव- पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। दिन का कुछ समय प्यार से बीतेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र से संबंधित कामकाज में दौड़-धूप हो सकती है। किसी खास काम को लेकर आज आप परेशान भी हो सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हेल्थ- कमर और बदन दर्द हो सकता है। सावधान रहें।
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं। इस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति भी बन सकती है। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से भी बचें।
क्या करें – तला-गला खाना खाने से अापको बचना होगा।
लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है।
हेल्थ- मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। खान-पान में भी बदलाव हो सकता है।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – कोई भी नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा। कुछ मामलों में आप जिद्दी हो सकते हैं। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान हो सकता है। धन की कमी महसूस हो सकती है। गोचर कुंडली में चौथे भाव का चंद्रमा होने से नया काम करने से बचें।
लव – आज प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
करियर – कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें।
हेल्थ – नींद की कमी और बदन दर्द हो सकता है। थकान भी रहेगी।
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। बेतुकी बातें भी सामने आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी थोड़ी डगमगा सकती है। किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।
करियर- बिजनेस में किसी न किसी तरह का फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।
हेल्थ- पेट भी खराब हो सकता है। सावधान रहें।
Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खास तौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है। उसके कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है।
क्या करें – पूड़ी और बताशा छत पर रखें।
लव- आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
करियर- आज काम ज्यादा रहेगा। आपको धैर्य रखना होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। किए गए कामों के अच्छे नतीजे आज आपको मिल सकते हैं।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द भी आज बना रहेगा। मौसम के बदलाव से सेहत खराब हो के योग बन रहे हैं।
—-
Pisces (मीन)
क्या करें – 1 मुठ्ठी चने की दाल किसी मंदिर में दान करें।
लव- आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।
करियर- बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
फैमिली – पारिवारिक मामलों में जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।
हेल्थ- सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign