Aries (मेष)
नेगेटिव – किसी भी स्थिति में दूसरों की बुराई न करें। लोगों के साथ टकराव हो सकता है या किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। ऑफिस में किसी साथी का काम आपको करना पड़ेगा। बिजनेस या नौकरी में अचानक काम का बोझ भी बढ़ सकता है। आप झुंझला भी सकते हैं।
लव- लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
हेल्थ- आपकी सेहत सामान्य रहेगी। सिरदर्द हो सकता है।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – बच्चों या करीबी लोगों के साथ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। किसी बात को लेकर आप दुखी भी हो सकते हैं। आज कामकाज ज्यादा रहेगा। दौड़-भाग हो सकती है। आज आप हर तरह के विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आज आप कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं।
लव- पार्टनर के साथ समय बीतेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।
करियर- आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स आलस्य और थकान महसूस करेंगे।
हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
—–
Gemini (मिथुन)
नेगेटिव – गृहस्थी के मामलों में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। परिवार के मामलों में कुछ स्थितियां आपको परेशान करेंगी। आज आप किसी भी विषय पर अटके रहेंगे तो परेशानियां और बढ़ सकती है।
क्या करें – माता के मंदिर में मेहंदी दान दें।
लव- अविवाहित लोगों को शादी के ऑफर मिलेंगे। दिन भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे तो होंगे, लेकिन आप साथ वाले कुछ लोगों की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं।
हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। गले के रोग होने की संभावना है।
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंधों में तनाव हो सकता है। कामकाज में गलतफहमी हो सकती है। महत्वपूर्ण कामों में किसी तरह की देरी हो सकती है। किसी योजना या काम में बदलाव करने पर आपका विरोध हो सकता है। आपकी इच्छानुसार काम नहीं होंगे तो आप आक्रामक हो सकते हैं।
क्या करें – हल्दी का दूध पिएं।
लव- दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होने से लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
करियर- निवेश करते समय सावधानी रखें। पैसा डूबने से बच सकता है। कर्क राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
हेल्थ- माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। पुरानी चोट या कट का दर्द बढ़ सकता है।
——
Leo (सिंह)
क्या करें – दाहिने पैर के अंगूठे पर खोपरे का तेल लगाएं।
लव- पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ स्टूडेंट्स आज मिलने वाले नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।
हेल्थ- मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – आज आप बोलने में ध्यान रखें। आसपास या साथ का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। कन्या राशि के लोग नशे से दूर रहें। फालतू दिखावा न करें। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से पैसों से जुड़ी उथल-पुथल रहेगी।
क्या करें – भैरव मंदिर में चमेली का तेल दान दें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा।
करियर- नौकरीपेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी। कुछ स्टूडेंट्स को शारीरिक परेशानी भी हो सकती है।
हेल्थ- सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी रहेगा।
Libra (तुला)
नेगेटिव – कोई दोस्त या नजदीकी व्यक्ति आपको परेशान भी कर सकता है। आप कई तरह के कामों में उलझ भी सकते हैं। दिन में कई बार आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। प्रेम संबंध टूटने का डर भी रहेगा। दलालों का काम करने वाले लोगों को कुछ नुकसान हो सकता है।
क्या करें – हनुमान मंदिर में लाल लंगोट चढ़ाएं।
लव- पार्टनर के व्यवहार से सावधान रहें। एकदम प्रतिक्रिया न दें। आपके संबंध भी टूट सकते हैं।
करियर- जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा भी वापस आने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। तुला राशि वाले लोगों की सेहत पहले से थोड़ी सुधर सकती है।
—-
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – आप पहले कोई बात समझ लें, फिर कोई वादा करें। आपके सामने कुछ बातें या ऐसी स्थितियां बन सकती हैं जो अपेक्षा से अलग हो सकती हैं। कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। कुछ लोगों के साथ गलतफहमी भी हो सकती है। अपने ही लोग किसी बात पर आपको दोष दे सकते हैं।
क्या करें – किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।
लव- आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – जल्दी आगे बढ़ने के चक्कर में किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें। अनजान लोगों पर भरोसा करेंगे तो धन हानि हो सकती है। आज आप पर पैसों को लेकर किसी तरह का दबाव भी हो सकता है।
क्या करें – माता जी के मंदिर में श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।
करियर- आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक भी हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है।
—-
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं है। रोमांस के मामलों में थोड़ी उलझनें भी महसूस हो सकती हैं। हर काम आपको सावधानी से करना होगा। आपका पैसा अचानक रुक भी सकता है। विचार और आपकी भावनाओं में टकराव हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं।
क्या करें – गणेश जी को प्रसाद चढ़ाएं।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, पार्टनर बहुत भावुक रहेगा।
करियर- वर्क प्लेस पर विवाद होने के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं शुरू न करें तो ही अच्छा है। मेहनत के अनुसार नतीजे कुछ कम ही मिलेंगे। कुछ स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
हेल्थ- इस राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी।
Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – आपने जो प्लानिंग की है उसे बार-बार न बदलें। आप भावुक हुए तो किसी न किसी मुद्दे पर बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं।
क्या करें – शिवलिंग पर जल चढ़ा कर वो जल सिर पर लगाएं।
लव- प्रेमियों के लिए दिन शुभ रहेगा। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा।
करियर- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियो से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। दोस्तों से समय पर मदद मिल जाएगी।
हेल्थ- पेट संबंधी रोग होने की संभावनाएं हैं। मसालेदार भोजन से बचें।
Pisces (मीन)
नेगेटिव – जो लोग निवेश की सलाह दें, उनके चक्कर में न पड़ें। आपका नुकसान हो सकता है। थोड़ा चिड़चिड़ापन भी रहेगा। परिवार और पैसों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। किसी बहस या टिप्पणी से दूर रहें। कागजी कार्यवाही में नुकसान होने की संभावना है। सावधान रहें। आप विवादों में भी पड़ सकते हैं।
क्या करें – सूर्य को जल चढ़ाएं।
लव- पार्टनर से बातचीत में सावधानी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र या कहीं ओर का गुस्सा पार्टनर पर न निकालें।
करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद होने के योग हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। फायदा भी होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। अच्छी सलाह मिलेगी।
हेल्थ- मानसिक अशांति रहेगी। तनाव, थकान और आलस्य रहेगा।
————————————————————————————————————————
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign