Aries (मेष)
नेगेटिव – जो निवेश किया है, तो अभी उसे न छेड़ें। अपने ही लोगों के कारण आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें। किसी भी बात को बहुत लंबा न खींचें। आपको खुद पर भी चिढ़ हो सकती है। दोस्तों की मदद करने में ज्यादा ही धन और समय खर्च हुआ, तो वह भी बोझ लग सकता है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।
क्या करें – हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं।
लव- जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं।
करियर- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। मेष राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकता है।
हेल्थ- आज आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। आपको सावधान भी रहना होगा। चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होगा। लोगों के सामने खुद को पेश करने में आपको सावधानी रखनी होगी। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं। सावधान रहें। अपने सोचे हुए काम आज शुरू न करें। कामकाज में या तो मन कम लगेगा या रुकावटें आ सकती हैं।
क्या करें – दिन में 2 बार पैर धोएं।
लव- पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी।
करियर- बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन कुछ नया करने से भी बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। इस राशि के कुछ लोग अपनी मेहनत और नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।
हेल्थ- बदन या सिर दर्द से परेशानी हो सकती है।
—–
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव – कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। कोई नया काम फायदे के लिए अपने हाथ में लेंगे और उसे पूरा करने में लग जाएंगे। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के लिए मेहनत कर सकते हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आप ज्यादातर समस्याओं के समाधान के बहुत करीब पहुंच सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। परिवार के लोगों की ज्यादा ही उम्मीदें आपसे रहेगी। आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आपको शांति से काम करना चाहिए और दूसरों की बात भी गंभीरता से सुननी होगी। पुराने प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है। दोस्तों से भी मुलाकात होगी।
नेगेटिव – खर्चे पर नियंत्रण रखें। अपनी मेहनत के फल से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। परिवार में संभवत: कोई एक सदस्य दुखी या नाराज हो सकता है। यात्रा या शिक्षा से जुड़ा कोई मामला है, तो वह भी उलझ सकता है।
लव- अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा।
करियर- बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा भी मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का समय रहेगा।
हेल्थ- जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
—–
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – आप कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। आपके बोलने से विवाद भी हो सकते हैं। आपको पैसों के मामलों की चिंता करनी पड़ सकती है। कई बार यह समझना भी मुश्किल हो सकता है कि आखिर क्या किया जाए। आप लंबा-चौड़ा खर्चा करने के मूड में हैं, तो संभल जाएं, वरना खुद के लिए परेशानियां पैदा कर सकते हैं। लंबे सफर पर निकल रहे हैं, तो कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। काम ज्यादा होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। मनोरंजन और संतान पर भी खर्चा हो सकता है।
क्या करें – दिन में एक बार गुनगुना पानी पिएं।
लव- प्रेम में संबंध बिगड़ने का डर बना रह सकता है। पुरानी बातों से परेशानियां भी और बढ़ सकती हैं।
करियर- जोखिम भरे सौदे करने से बचें। उधार दिया पैसा भी वापस आएगा। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा।
——
Leo (सिंह)
नेगेटिव – ऑफिस में साथ काम करने वाले कुछ लोग आप पर काम का दबाव डाल सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामले आपके लिए पेचीदा भी साबित हो सकते हैं। ऑफिस या बाजार में भी कोई आपके पीठ पीछे किसी तरह का षडय़ंत्र बना सकता है। बड़ी-बड़ी बातों और बड़े सपनों के चक्कर में न पड़ें। जीवनसाथी से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें न रखें।
क्या करें – नाभी पर इत्र लगाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा।
करियर- आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
हेल्थ- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
——-
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – थोड़ा कन्फ्यूजन भी महसूस होगा। आप किसी को पैसा उधार देना चाहते हैं तो सावधान रहें। आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो बेहतर रहेगा कि कोई भी बड़़ा कदम उठाने से पहले सोच लें। आपको मान हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। बिजनेस में आप जिन चीजों की अनदेखी करते आ रहे थे, वो ही असफलता का कारण बन सकती है। आपके लिए किसी मामले पर जिद करने का दिन नहीं हैं। दूसरों के साथ संबंध तनावपूर्ण भी हो सकते हैं।
लव- पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। सम्मान और प्यार मिल सकता है।
करियर- कार्यक्षेत्र में विवाद के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा भी हो सकता है। कॉमर्स के छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- मानसिक अशांति से गुजरेंगे। तनाव भी रहेगा। थकान और आलस्य से परेशान रहेंगे।
—-
Libra (तुला)
नेगेटिव – लेन-देन में सावधानी रखें। हाथ पर हाथ रखे बैठे रहेंगे तो आपका ही समय खराब हो सकता है। प्रेमी के साथ किसी मामले को लेकर आपके मन में कोई परेशानी भी हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
क्या करें – 2 सिक्के पानी से धो कर जेब में रख लें।
लव- लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला हो सकता है। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।
करियर- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से ही सफलता मिलेगी। कुछ स्टूडेंट्स को शारीरिक परेशानियां रहेंगी।
हेल्थ- सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव भी रहेगा।
—-
Scorpio (वृश्चिक)
नेगेटिव – विचारों का आदान-प्रदान इतनी तेजी से होगा कि आप किसी एक काम पर एकाग्र नहीं हो पाएंगे। घर या आसपास किसी मामले को लेकर भ्रम की स्थिति भी बन सकती हैं। कुछ कामों में परिवार का सहयोग नहीं मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। आप किसी न किसी बात को लेकर टेंशन ले सकते हैं। नकारात्मक विचार भी आप पर हावी हो सकते हैं।
क्या करें – 1 बिल्वपत्र पूरे दिन अपने साथ रखें।
लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
करियर- आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। खर्चा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिल सकता है। कुछ स्टूडेंट्स आलस्य और थकान भी महसूस करेंगे।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती है।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – पैसों के मामले का कोई बड़ा फैसला खुद न करें। किसी अनुभवी से सलाह ले लें तो बेहतर होगा। वैचारिक तौर पर आप अस्त-व्यस्त हो सकते हैं। अपनी बात ठीक ढंग से शायद नहीं कह पाएंगे। किसी छिटपुट बात को लेकर ज्यादा संवेदनशील होने से बचें। छोटी-सी बात पर परेशान न हों। जो काम आज न हो उन्हें जबरदस्ती पूरा करने की कोशिशें भी न करें तो ही अच्छा है। आज कुछ कामों में थोड़ी देरी भी हो सकती है।
क्या करें – बेडरूम या पलंग पर इत्र छिटें।
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर बहुत हद तक भावुक भी रहेगा।
करियर- बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन नई योजनाओं से भी फायदा मिलेगा। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
हेल्थ- सेहत के मामले में धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा ठीक रहेगा।
—-
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – लंबी-चौड़ी बातें करने से बचें। आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपका गलत फायदा भी उठा सकता है। देनदारी के मामले समझदारी से न निपटाए नहीं तो किसी से कोई बहस हो सकती है। फालतू खर्चा करने से बचें।
क्या करें – घी-शक्कर खाएं।
लव- दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
करियर- निवेश करते समय सावधानी रखें। धन लाभ होगा। मकर राशि के स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
हेल्थ- सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। एलर्जी या जोड़ों का दर्द भी हो सकता है।
——
Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – जो प्लानिंग की है या दिमाग में चल रही है उसमें बार-बार बदलाव न करें तो ही अच्छा है। काम-काज में बहुत ज्यादा उतावलापन या जल्दबाजी करने से बचें। कई चीजों को लेकर आपके मन में चिंता और अनिश्चितता का भाव भी रहेगा। दूसरे लोग आपसे जो बात कहें, उस पर भरोसा न करें। लोगों की बुराई भी करने से बचें।
क्या करें – किन्नरों को सुपारी दान करें।
लव- प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आपके मूड से पार्टनर का मूड बनेगा।
करियर- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
हेल्थ- पेट संबंधी रोग होने की संभावनाएं भी बन रही है। मसालेदार भोजन से बचें। चोट भी लग सकती है। सावधानी रखें।
—-
Pisces (मीन)
नेगेटिव – मतभेद का सामना भी करना पड़ सकता है। आपसे जुड़े हुए और आसपास के लोगों को आपसे कई अपेक्षाएं रहेंगी। कुछ समय शौक पूरा करने में भी निकल सकता है।
क्या करें – पानी में थोड़ी-सी तंबाकू मिलाकर कांटेदार पेड़-पौधों में डाल दें।
लव- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। दिन भी अच्छा बीतेगा।
करियर- बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश फायदेमंद रहेगा। मीन राशि के स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है।
हेल्थ- आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बस थोड़ा-बहुत सिरदर्द हो सकता है।
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign