Aries (मेष)
नेगेटिव – जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही है, उसे छोड़ दें। संतान के मामले में परेशान भी रहेंगे। किसी विषय पर तब तक कोई टिप्पणी न करें, जब तक आपको उसके बारे में सारी बातें साफ -साफ न पता हों। आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। ज्यादा भावुकता से आज नुकसान हो सकता है। खुद को थोड़ा उपेक्षित भी महसूस कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में आप भावुक होकर व्यवहार करेंगे, तो फालतू ही झंझट में फंस सकते हैं। थोड़ी भाग-दौड़ भी हो सकती है और रुकावटें आने के भी योग बन रहे हैं।
क्या करें – दही बड़े खाएं और साथ वाले किसी व्यक्ति को भी खिलाएं।
लव- पार्टनर से अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है।
हेल्थ- आलस्य और थकान रहेगी। आंखों में जलन हो सकती है।
Taurus (वृष)
नेगेटिव – ज्यादातर काम अधूरे रह सकते हैं। खुद के लिए टाइम नहीं निकाल पाने से परेशान हो सकते हैं। किसी दोस्त, प्रियजन या परिवार के सदस्य से अनबन है, तो आपको उस पर थोड़ा ध्यान देना पड़ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन के योग बन रहे हैं। गुस्से में आकर कोई उत्तर न दें। कड़वी या जरूरत से ज्यादा बात कह जाने से सावधान रहें।
क्या करें – आटे में हल्दी मिलाकर बनी हुई पूड़ी गाय को खिलाएं।
करियर- नौकरी और बिजनेस में विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ी परेशानियों वाला भी हो सकता है।
हेल्थ- पेट दर्द की संभावना बन रही है। गला भी खराब होने के योग हैं। सावधान रहें, मसालेदार भोजन से बचें।
—–
Gemini (मिथुन)
पॉजिटिव – लगभग बहुत सी रुकावटें खत्म हो सकती हैं। काम समय पर कर लें। उसमें ही आपकी भलाई है। नौकरी और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा हो सकता है। आप काफी महत्वाकांक्षी और उदार हो सकते हैं। आपको सफलता मिले या न मिले, अपनी कोशिशें न छोड़ें। कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। परिवार या मकान संबंधित अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। किसी पुराने दोस्त या प्रेमी से फोन पर संपर्क हो सकता है। जो भी बातचीत होगी, आप दोनों के लिए ही सकारात्मक हो सकती है। धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। काम के विस्तार की योजनाएं बन सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं।
नेगेटिव – परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। कोई भी खास काम निपटाने में जल्दबाजी करने से बचें। आलस्य और थकान जरूर होगी। आपकी झुंझलाहट या किसी गलती का खामियाजा आपके माता-पिता, भाइयों या आसपास के लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है। सावधान रहें।
क्या करें – गमले की मिट्टी में कुमकुम डालें।
लव- अपने लव पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव होने से बचें। इससे संबंध बिगड़ने का डर रहेगा।
करियर- बिजनेस और नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां बन सकती है। स्टूडेंट्स पूरी मेहनत से कोशिश करें तो ही सफलता मिल पाएगी।
हेल्थ- सेहत के मामले में दिन अच्छा है। सेहत सामान्य रहेगी।
—–
Cancer (कर्क)
नेगेटिव – नौकरों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। फालतू चिंता मन में न रखें। करियर से जुड़ी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। आज काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है और पारिवारिक मामलों के कारण परेशानी हो सकती है।
क्या करें – मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
लव- आज अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें।
करियर- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी विषयों से जुड़े छात्रों को सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- पाचन शक्ति गड़बड़ाने से परेशानी बढ़ सकती है। पुराना रोग भी आपको परेशान कर सकता है।
——
Leo (सिंह)
नेगेटिव – रिश्तों के नए प्रस्तावों पर विचार न करें। जो मामला सुलझता नजर न आए, उसे छोड़ दें। ज्यादा तनाव लेने से बचें। परेशानी पैदा करने वाले कुछ पुराने मामले आज आपको और उलझा सकते हैं। कोई घटनाक्रम भी आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। किसी चीज पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देकर आप और उलझ भी सकते हैं।
क्या करें – कलाई पर पीला धागा बांधे।
लव- पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसकी पसंद का गिफ्ट दें। आपके संबंधों में भी मजबूती आ सकती है।
करियर- सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
हेल्थ- मामूली चोट या शारीरिक दर्द भी हो सकता है।
——-
Virgo (कन्या)
नेगेटिव – किसी भी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान होने के योग हैं। बिना सोचे-समझे पैसा न लगाएं। किसी को उधार भी न दें। आज किसी से पैसा उधार लेने से भी बचें। आप किसी को भी अपनी राय से सहमत कराने के झंझट में न पड़ें। दूसरों में दोष निकालेंगे, तो समस्या हो सकती है। थोड़ा ध्यान से रहें। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। सुख में कुछ कमी भी हो सकती है। कुछ लोग आपकी बातें नहीं मानेंगे। इससे आपका मूड भी खराब हो सकता है।
क्या करें – पानी गुलाब की पत्तियां डालकर पिएं।
लव- दिन अच्छा रहेगा। लव प्रपोजल मिल सकता है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। भावनात्मक सहयोग मिलेगा।करियर- बिजनेस में किसी भी तरह की रिस्क न लें। बकाया पैसों की वसूली में परेशानी हो सकती है। लोन संबंधी काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। स्टूडेंट्स को किसी के सहयोग से सफलता मिलने के योग हैं।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। लापरवाही के कारण कोई बड़ी शारीरिक परेशानी होने के भी योग बन रहे हैं।
—-
Libra (तुला)
करियर- काम ज्यादा होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। स्टूडेंट्स सावधान रहें।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। पुरानी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
—-
Scorpio (वृश्चिक)
पॉजिटिव – धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में आपको किसी चलते काम को पूरा करने को कहा जा सकता है। एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपसे अपनी खास बातें भी शेयर कर सकते हैं। प्रेम संबंध गहरे हो सकते हैं। मानसिक तनाव पर नियंत्रण रहेगा। सितारे आपके काम पूरे करवा सकते हैं। बिजनेस में परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी पहचान का दायरा बढ़ सकता है और आप हिम्मत से काम कर सकेंगे।
नेगेटिव – सोचने-समझने के फेर में महत्वपूर्ण मौका हाथ से न निकल जाए। कठिन स्थिति या गुस्से में आप जहां तक हो सके, अपनी स्थिति बिल्कुल साफ रखें। नौकरी और धंधे से जुड़े जिस काम पर आपको बारीकी से ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी उसमें आप थोड़े गड़बड़ा सकते हैं। कई बार आपके साथ अजीब स्थिति भी बन सकती है। सावधान रहें। ऑफिस में कानाफूसी और फालतू बातों से दूर रहें। किसी भी विषय पर बारीकी से विचार किए बिना कुछ न कहें। बिना सोचे समझे कुछ कह देंगे, तो खुद ही फंस सकते हैं।
क्या करें – गाय को गले हुए मूंग खिलाएं।
लव- लव पार्टनर को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है।
करियर- बिजनेस में परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स को ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है।
हेल्थ- थकान और आलस्य के कारण परेशानी हो सकती है। सिर या बदन दर्द भी हो सकता है।
Sagittarius (धनु)
नेगेटिव – कामकाज के लिहाज से दिन आपके लिए मीठी परेशानियों वाला भी हो सकता है। गुस्से और विद्रोही भावों को नियंत्रण में रखें। गलती की तो परेशान हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में परेशान होने के साथ ही थकान भी महसूस होगी। दोस्तों से विवाद और लेन-देन से बचें। कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है।
क्या करें – पानी में लाल फूल डाल कर नहाएं।
लव- अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने में देरी हो सकती है। मनमुटाव के भी योग हैं।
करियर- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में मनचाहा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। आपको फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स समस्याओं का समाधान खोजने में अपने सीनियर्स से सहयोग ले सकते हैं।
हेल्थ- मौसम या हवा-पानी बदलने के कारण परेशानियां हो सकती हैं।
—-
Capricorn (मकर)
नेगेटिव – अपनी योजनाएं किसी को न बताएं या किसी के साथ उन पर चर्चा न करें। किसी चीज के बारे में ज्यादा चिंता न करें। दोस्तों, रिश्तेदारों या प्रेमी का गुस्सा तेज भी हो सकता है। कोई बड़ा फैसला न करें। सावधान रहें। बेचैनी हो सकती है। धन हानि, खरीददारी या चोरी के योग भी बन सकते हैं। सावधान रहें। पैसों को लेकर सावधानी जरूर रखें। चोट लग सकती है। अपनी राज की बातें किसी से शेयर न करें।
क्या करें – किशमिश का पानी पिएं।
लव- पार्टनर की भावनाओं को समझें और सोच-समझकर बोलें। कोई भी काम जबरदस्ती न करवाएं।
करियर- कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। बिना सोचे समझे कोई प्रॉमिस न करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में मन न लगने से परेशान हो सकते हैं।
हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण गले और नाक के रोग हो सकते हैं।
—
Aquarius (कुंभ)
नेगेटिव – जोश में आकर काम करेंगे, तो अपने ही लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको अकेलापन भी महसूस होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ उलझन भरी स्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
क्या करें – किसी भी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।
लव- पार्टनर के साथ समय बिताएं। इससे संबंध मजबूत होंगे। साथ काम करने वाले से आकर्षण बढ़ सकता है।
करियर- कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को उधार पैसा भी न दें। नौकरी और बिजनेस में बड़े वादे भी करने से बचें।
हेल्थ- सेहत में में सुधार होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोग भी खत्म हो सकते हैं।
—-
Pisces (मीन)
नेगेटिव – पुराने दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा चुप्पी और ज्यादा ही आक्रामक होना आपके लिए ठीक नहीं हैं। जो जरूरी काम हो, वह पहले कर लें वरना आपका रूटीन भी बिगड़ सकता है। आपके सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपने काम से कोई बखेड़ा भी खड़ा कर सकते हैं। हर काम आपकी इच्छानुसार नहीं हो पाएगा। आप थोड़े चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। सावधान रहें। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। आवास संबंधी समस्या भी हो सकती है।
क्या करें – सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर हनुमान जी को लगाएं।
लव- पार्टनर आपके साथ समय बिताने के मूड में रहेगा। पार्टनर को समय दें। आपको भी सहयोग और प्रेम मिल सकता है।
करियर- कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। कोई चूक भी हो सकती है। कम्प्यूटर विषय से जुड़े स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। आपका पेट भी खराब हो सकता है।
Source : Dainik Bhaskar
Rashifal according to your Moon Sign