Date : 16-December-2019
मेष Aries
पॉजिटिव – यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ का योग है। स्नेहीजनों के साथ समय बिताएंगे।
नेगेटिव – क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे, लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। वाणी और वर्तन को संयमित रखें।
लव – विवाद से बचने का प्रयास करें और अपने प्रेमी प्रेमिका के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश करें। जिससे आपकी प्रेम भावनाएं प्रबल हो और आप अपने प्रेमीजन से मधुर संबंध रखते हुए, आप अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।
व्यवसाय – नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे।
स्वास्थ्य – आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान देने जरूरत रहेगी। क्योंकि आपको दंत, कर्ण, कंधे, भुजाओं व गर्दन के दर्द उत्पन्न होने के आसार रहेंगे। बाहर के खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
वृष Taurus
पॉजिटिव – आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा। बाहर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव – आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। मध्याहन के बाद गणेशजी स्वास्थ्य संभालकर चलने की सलाह देते हैं।
लव – प्रेम संबंध को लेकर इस समय स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं। प्रेमीजन के आपसी संबंध उनके प्रेम को प्रगति की ओर ले जा सकते हैं। प्रेम संबंध के मामले में बेहतर स्थिति हो सकती है।
व्यवसाय – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य – वृषभ राशि के जातक व जातिकाओं को अपने शरीर को और पुष्ट तथा सुदृढ़ करने के अवसर रहेंगे। जिससे आप अपने कामों को और सही ढंग से अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन Gemini
पॉजिटिव – परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। महमानों का आगमन होगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। परिवार का माहौल आनंदप्रद रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।
नेगेटिव – लेन-देन से बचना होगा। यात्रा को टालें। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। घरेलू समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता से तनाव भी बढ़ेगी। सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है।
लव – पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ हो सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों में भी अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना हो सकती है, क्योंकि जीवनसाथी जीवन का एक अहम स्तंभ होता है।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में परिश्रम से धनलाभ के अवसर सुलभ होंगे। नए कार्य का आजसे प्रारंभ कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा संभलकर चलना पडे़गा।
स्वास्थ्य – राहू की गोचरीय स्थिति आपके धन के साथ तन को भी नुकसान के स्तर तक पहुंचाने के संकेत दे रही है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क Cancer
पॉजिटिव – घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार का वातावारण आपके अनुकूल रहेगा। मानिसक रूप से शांति मिलेगी।
नेगेटिव – दोस्तों से निराशा मिल सकती है, लेकिन परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें। वाणी पर संयम न रहेगा तो मन दुःख के प्रसंग उपस्थित होंगे।
लव – कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं। जिससे मन प्रसन्नचित रहेगा तथा एक दूसरे के प्रति दोनों का प्यार बढ़ेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं और अपने मन की बातें शेयर करना चाहते हैं या अपने प्यार का इज़हार करने का मन बना रहा हैं तो कर सकते हैं।
व्यवसाय – कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ का स्थिति रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम की अधिकता से थकान का अनुभव होगा।
स्वास्थ्य – नेत्र, दंत, कर्ण, कंधे, गर्दन, के दर्दों की स्थिति होने के आसार रहेंगे। अतः आपको अपने खान-पान को दुरुस्त करने की जरूरत रहेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1
सिंह Leo
पॉजिटिव – घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। विद्यार्थियों और आर्थिक स्थिति अच्ची रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
नेगेटिव – आज अनैतिक कार्यों में न उलझने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रुप से आप अस्वस्थ रहेंगे।
लव – एक दूसरे के प्यार में आप इस दौरान मग्न रह सकते हैं। ऐसे में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य मधुर बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर भरोसा करना बहुत आवश्यक होता है, ताकि दोनों में आपसी सामंजस्य अच्छा हो सके, तभी प्रेम संबंधों में निखार आएगा।
व्यवसाय – कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा।
स्वास्थ्य – शनि पेट में मरोड़ को पैदा कर सकते हैं। जिससे आपकी भूख कमजोर पड़ने के आसार रहेंगे। अतः खान-पान के प्रति जागरूकता जरूरी रहेगी। जिससे सेहत में होने वाले विकारों से आप बचते रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या Virgo
पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों के साथ किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। कोराबार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
नेगेटिव – परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। इष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखलाएगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है।
लव – प्रेम संबंध को लेकर समय अच्छा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका इस समय में बहुत प्रसन्नचित मुद्रा में रहेंगे, क्योंकि इस समय आप दोनों की एक दूसरे के प्रति सहानुभूति अच्छी हो सकती है।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च बढऩे से संभावना रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें।
स्वास्थ्य – आपको ऐसा लगेगा कि शरीर में सुस्ती बढ़ती जा रही रही है।नियमित व्यायामों को भी अपने दिनचर्या का अंग बनाने की जरूरत रहेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3
तुला Libra
पॉजिटिव – साहित्य लेखन में रूचि रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ भी समय बिता सकते हैं।
नेगेटिव – शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरुप से प्रसन्नता बनी रहेगी। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। कुटुंबीजनों और सगे- सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा।
लव – जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा होने से ससुराल पक्ष से भी संबंध अच्छा हो सकता है। इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता समय के अनुसार ही प्राप्त होगी।
व्यवसाय – कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य आसानी से सफल होंगे।
स्वास्थ्य – शारीरिक ऊर्जा कम होती जा रही है। नेत्र, कर्ण, कंधे, गर्दन के दर्द उभर रहे है। क्योंकि गोचर आपके लिए पीड़ादायक आज के दिन मे बना हुआ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक Scorpio
पॉजिटिव – परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिजनों-मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थियों और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव – कोर्ट- कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।
लव – दांपत्य जीवन को लेकर भी स्थितियाँ अच्छी रहने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध होने के साथ-साथ सहयोग भी प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। आपके हर तरह के कामकाज के क्षेत्रों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
व्यवसाय – व्यापार-धन्धा अच्छा चलेगा और आकिस्मक धनलाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य – आप सामान्य पीड़ा मानकर पहले टाट मटोल करते रहेंगे। किन्तु फिर उपचार लेकर आप अपने कार्य क्षेत्रों में बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5
धनु Sagittarius
पॉजिटिव – परिजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव – व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धन व्यय अधिक होने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जो नुकसान कराएंगे।
लव – आप अपने प्रेमीजन से मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करते रहें, ताकि आप दोनों के बीच में प्रेम संबंधों को लेकर स्थिति और भी बेहतर हो रहे।
व्यवसाय – नौकरी तथा व्यापार में लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। नये कार्यों की शुरूआत कर सकते हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी।
स्वास्थ्य – गुरू का अष्टम भाव गत गोचर आपके लिए ज्यादा सुखद नहीं रहेगा। जिससे सेहत में छोटी-छोटी पीड़ाएं रहेगी। आप अपने तन की तंदुरूस्ती हेतु ज्यादा सजग बने हुए रहेगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7
मकर Capricorn
पॉजिटिव – परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा।
नेगेटिव – परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी वाणी से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा परिजनों के साथ अनबन हो सकती है।
लव – आपके अपने प्रेमीजन के साथ मधुर संबंध होने के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी एक दूसरे का सहयोग प्राप्त हो सकता है। और आप एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखते हुए अपने प्रेम संबंधों को मधुर बनाए रखें।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य से बने हुए रहेंगे। आप अपने काम, काजी-जीवन में बढ़त बनाने में लगे हुए रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ Aquarius
पॉजिटिव – स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है, जिससे आय में वृद्धि होगी।
नेगेटिव – व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक धन व्यय की संभावा रहेगी।
लव –यदि आप अपनी मन की बातें शेयर करना चाहें या कोई साथी को कोई प्रपोजल देना चाहे तो इस समय दे सकते हैं। क्योंकि इस मामले के लिए समय अच्छा और उन्नतिदायक है।
व्यवसाय – आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यविस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं।
स्वास्थ्य – हो सकता है आपकी थकान बढ़ जाएं और आपको सिर दर्द या जुकाम सा हो जाय क्योंकि व्यय भावगत सूर्य का गोचर आपको पीड़ाएं देने वाला रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
मीन Pisces
पॉजिटिव – कार्यों में सफलता और लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परोपकार का कार्य बढ़-चढक़र करेंगे। नौकरी में आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा।
नेगेटिव – परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि किसी को आपकी बातों से ठेस न पहुंचे। परिवार का माहौल थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अनावश्यक धन खर्च पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वजनों के साथ अनबन हो सकती है।
लव – प्रेम संबंध को लेकर स्थितियाँ काफी अच्छी रहेंगी, क्योंकि गुरु धनु राशि में संचार कर रहा है, जिसके कारण प्रेम संबंध को लेकर अच्छी स्थिति उत्पन्न होगी।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी।
स्वास्थ्य – आप अपने काम के साथ खान-पान को अच्छा बनाए रहेंगे। तो ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
Source : Dainik Baskar